फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मां-बेटी को कंबल से बांध रुपये व जेवर लूटे

Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में बदमाशों ने मां-बेटी को कंबल से बांधने के बाद में रुपये व मोबाइल समेत अन्य सामान लूट ले गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में महिला व आरोपी सगे पारिवारिक जन हैं। दोनों में जमीन विवाद है।
विज्ञापन

ताड़ी निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को वह बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे घर के पीछे से पांच लोग अंदर आए और चार्ज में लगा मोबाइल निकाल लिया। आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई तो आरोपी कंबल से मुंह बांध कर अलमारी की चाबी मांगने लगे। इसी बीच छोटी बेटी खुशी की भी नींद खुल गई।
जिस पर वो घर से बाहर की ओर भागी तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इतने में दूसरी बेटी शिवानी उठी और चाबी दे दी तो आरोपी 15 सौ रुपये, आधार कार्ड, सोने व चांदी के जेवर लूट ले गए। बेटी शिवानी ने मतोले, भैयन व प्रमोद को पहचान लिया। वहीं दो को नहीं पहचान पाई है। जाते समय सभी आरोपी जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के पास तमंचा थे। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें