फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री 13 करोड़ के मालिक, एक मुकदमा, एक बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट सदर सीट से भाजपा के लिए लगातार तीसरी बार नामांकन करने वाले राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की चल-अचल संपत्ति 13 करोड़ रुपये से अधिक है। राज्यमंत्री स्नातक हैं। उनके नाम सदर कोतवाली में धारा 147 व 188 का मामला दर्ज है। कामतन व रसिन में दो मकान व दो प्लाट प्रयागराज में हैं। 12 बोर की बंदूक और एक टाटा सफारी है। उनकी चल संपत्ति चार करोड़ 95 लाख 70 हजार व अचल संपत्ति आठ करोड़ 66 लाख है। पत्नी देविका के नाम एक टाटा सफारी गाड़ी है। एसबीआई से करीब 12 लाख रुपये का लोन है। पत्नी के नाम चल संपत्ति एक करोड़ 49 हजार और अचल संपत्ति एक करोड़ 28 लाख है। (संवाद)
विज्ञापन

चित्रकूट। कांग्रेस की चित्रकूट सदर सीट से प्रत्याशी निर्मला भारती ने शनिवार को नामांकन पत्र भरा। दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी के पास डेढ़ लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के नाम एक अर्द्धनिर्मित मकान है। एक बोलेरो पिता और उनके नाम से संयुक्त रूप से पंजीकृत है। निर्मला एमए, एलएलबी हैं। यह मूल रूप से मऊ की रहने वाली हैं। (संवाद)
मानिकपुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रंजना पांडेय छींबों गांव की निवासी हैं। उनके नाम कर्वी में एक मकान है। एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। पति बराती लाल पांडेय के नाम 15 बीघा जमीन, बंदूक का लाइसेंस, एक चार पहिया वाहन व एक मकान है। (संवाद)
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर चित्रकूट सीट से सपा से नामांकन करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान पटेल अभी तक सबसे गरीब प्रत्याशी के रूप में सामने आए हैं। उनके के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दो मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में सपा के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले अनिल के हलफनामे के अनुसार उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। चल संपत्ति के नाम 30 हजार 406 रुपये हैं। उनकी शिक्षा बीए तक है। कोई वाहन नहीं है। आर्यावर्त बैंक से 47 हजार 854 रुपये का लोन है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें