फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मिस्त्री की मौत

Wed, 21 Mar 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo
विज्ञापन
चित्रकूट। हाईवे चौड़ीकरण काम में लगे दो मिस्त्रियों को ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक कानपुर के रूरा का निवासी था और घायल रायबरेली का निवासी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को रैपुरा थानाक्षेत्र के रामनगर के पास हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। काम अनुश्री इंफ्रो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली करा रही है।

कार्य के दौरान ग्रेडर मशीन खराब हो गई। जिससे कर्मचारियों ने मजूदरों के साथ मिलकर मशीन किनारे कर वहीं चारपाई में मिस्त्री रूरा कानपुर निवासी रामू सिंह(21) पुत्र गजराज और एमसा मशीन मिस्त्री श्रायडाम बधोकर जिला रायबरेली नकुल (38) पुत्र चंद्रभान के साथ सो रहा था। देर रात को मुख्यालय की ओर से इलाहाबाद जा रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित हो मशीन  से टकरा गया।
विज्ञापन


जिससे मशीन लगभग 50 मीटर तक आगे घसीटती चली गई। मशीन के पीछे चारपाई में लेटे दोनों मिस्त्री भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास सो रहे अन्य मजदूर व मिस्त्री दौड़कर आए और पुलिस सूचना दी। दोनों को रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान रामू सिंह की मौत हो गई जबकि नकुल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष संत शरण ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को मृतक के परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव कानपुर ले गए हैं। मृतक की मां भगवती देवी दो भाई व दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें