फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा से बातें करती हुई दौड़ती है 'जारा', रफ्तार 100 km/h

Wed, 21 Mar 2018 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैरावैन हाउंड प्रजाति की जारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जब जारा दौड़ती है तो मानों आंधी आ गई। जारा कैरावैन हाउंड प्रजाति की है। पंद्रह राज्यों के 45 प्रजाति वाले लगभग सात सौ डॉग्स के बीच जारा ने बाजी मारी। यूपी के चित्रकूट जिले के तरौंहा में प्रशिक्षण पा रही मुगल्स कैनल की जारा ने करनाल (हरियाणा) में हुई आल ब्रीड चैंपियनशिप डॉग शो में बाजी मारी है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सात सौ डॉग्स के बीच यह मुकाम हासिल किया है। 
विज्ञापन


जिले के मुगल्स कैनल प्रमुख जमीर अहमद खान ने बताया कि सहयोगी साथी हेमराज नागर के साथ मिलकर आल ब्रीड चैंपियनशिप में डॉग जारा को प्रतिभाग कराया। पंद्रह राज्यों के 45 प्रजाति वाले लगभग सात सौ डॉग्स के बीच जारा ने बाजी मारी।

उन्होेंने बताया कि जारा कैरावैन हाउंड प्रजाति की है। इसकी रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे से भी ज्यादा है। जर्मनी की संस्था एफसीआई (फेडरेशन साइनोलोजिक्यो इंटरनेशनल) की ओर से यह प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जमीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अव्वल आने के बाद अब विश्व खिताब जीतने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें