चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे धारकुंंडी थाना क्षेत्र के महापार गांव के बाहर एक कुएं में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान गांव की निर्मला के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन से युवती लापता थी। हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
महापार धारकुंडी निवासी मोहनलाल यादव ने बताया कि उसकी पुत्री निर्मला (20) मंगलवार की शाम को अचानक घर से लापता हो गई थी। इसकी थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस से सूचना मिली कि उसकी पुत्री का शव कुएं में मिला है। आशंका है कि उसकी पुत्री की हत्या कर फेंका गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारण की जानकारी होगी। यह हत्या या आत्महत्या कुछ भी हो सकता है। इसके पीछे के कारण तहरीर मिलने पर पता किए जाएंगे।