फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बी श्रेणी वाले विभागों को मंत्री ने सुधार की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर कलक्टे्रट परिसर में बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन विभाग के कार्यों को बी श्रेणी मिली है। वह सुधार कर ए श्रेणी में आ जाएं। समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने तुलनात्मक शब्दों में कहा कि जिस तरह से देश का राजा (प्रधानमंत्री) प्रजा (जनता) के लिए कार्य कर रहा है। उसी तरह से अधिकारी भी कार्य करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा कि काफ ी विभागों ने ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। रैंकिंग भी अच्छी है। जो विभाग पिछड़े हैं वह एक श्रेणी वालों से प्रेरित होकर प्रगति कराएं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के पैटर्न में बदलाव किया है।विकास कार्यो की रैंकिंग प्रदेश के सभी जनपदों की देखी जाती है। ऐसे में समयसीमा के अनुसार कार्य करें। समीक्षा बैठक मेें शीशे की तरह किए गए कार्य सामने आ जाते हैं। उन्होंने डीएम अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला व सीडीओ अमृतपाल कौर से कहा कि जनपद के विकास कार्यों में अच्छी प्रगति करायी जाए।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी की।इस मौके पर सदर विधायक अनिल प्रधान, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, नमामि गंगे एडीएम सुनंदू सुधाकरण, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें