फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शराब पीने से मौत, परिजनों ने जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरूआ के भौंरी का पुरवा निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। जबकि परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए फिर शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया और घर के बाहर फेंककर चले गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
भौंरी का पुरवा निवासी सुरविजय (45) शनिवार की शाम को घर से गांव के एक व्यक्ति के साथ गया था। देर रात वह बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी मानिकपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे कुलदीप व पत्नी बेसनिया ने बताया कि सुरविजय को योजना बनाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए और शराब के साथ कुछ मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक सुरविजय 20 साल से अपने ससुराल रामपुर मऊ में बच्चों के साथ रहता था। तीन दिन पूर्व अपने गांव आया था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। मृतक के दो पुत्री, तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें