चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को पेंशनर्स दिवस पर कहा कि जो भी प्रकरण लंबित हैं उन्हें जल्द निस्तारण किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद पांडेय ने समस्याएं बताईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, कोषागार के अशोक कुमार, संदीप श्रीवास्तव, राजेश भारती मौजूद रहे। (संवाद)