चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य पोषण मिशन के कार्यों के नियोजन, क्रियान्वयन, निगरानी व अनुश्रवण के संबंध में बैठक हुई हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ढाई किलो से कम वजन के बच्चे हैं, वहां के सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही होगी। कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए रेंडम जांच कर निरीक्षण करे।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि फील्ड में जाकर जांचकर फोटो भी भेजें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जाए। सिस्टम विकसित करना होगा। तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। डीसी एनआरएलएम सुदामा प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।