फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क कैंप का उद्घाटन, दस रुपये में दो मास्क

विज्ञापन
फोटो- 6-मास्क बैंक का शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व सीडीओ डा. महेंद्र कुमार - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल तथा सीडीओ डॉ. महेन्द्र कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चौधरी की मौजूदगी में गुरुवार को ट्रैफिक चौराहा कर्वी पर मास्क कैंप का उद्घाटन किया। सीडीओ ने बताया कि राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत स्वयं समूह से निर्मित मास्क 10 रुपये में 2 बेचे जाएंगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद शेल्टर होम का निरीक्षण करने के बाद लौटे जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने भी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गंगा स्वयं सहायता समूह विकास खण्ड कर्वी के पड़री की रिंकू देवी के मास्क स्टाल का अवलोकन किया। रिंकू देवी ने डीएम को बताया कि अभी तक दो सैकड़ा मास्क बिके।
जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना मास्क पहने जो भी यहां से निकले उसका चालान कर स्टाल से मास्क खरीदने का निर्देश दें। एसडीएम कर्वी अश्विनी पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डीसीएनआरएलएम राम उदरेज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें