फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार एक दिन में 17 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
फोटो- 10- हाटस्पाट स्थल का निरीक्षण करने जाते डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, सीएमओ डा. विनोद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/पहाड़ी/मानिकपुर । पहली बार जिले में एक दिन में 17 कोरोना मरीज मिलने से हडकंप मच गया।जिसमें एक डाक्टर व एक वार्ड ब्वाय के शामिल होने पर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन उनके आवास व मोहल्ले में पहुंचने लगे। कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की जानकारी होते ही मोहल्लेवासी भी भयभीत हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पहाड़ी के अरछा बरेठी, मानिकपुर के कैलहा, राजापुर के सिरावल, बरद्वारा व रामनगर के खजुरिहाकला गांव के मरीज पॉजिटिव मिले। सबसे खास बात यह रही कि खजुरिहा कला गांव के एक ही परिवार के छह सदस्य की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
जिला प्रशासन ने आनन-फानन हाट स्पाट बनाकर परिजनों को क्वारंटाइन करते हुए एरिया को सैनिटाइज कराया है। सभी संक्त्रस्मितों को बांदा मेडिकल कालेज भेजा गया है। जिले में अब 59 कोरोना पाजिटिव केस हो गए हैं। 19 हाट स्पाट हैं।
विज्ञापन

तीसरे लाक डाउन से संक्त्रस्मित प्रवासियों बाढ़ थम नहीं रहा। बुधवार को जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले के बाद बृहस्पतिवार केा जिले में पहली बार ण्क साथ 17 मरीजों के मिलने से हडकंप मचा रहा। अबतक एक बार सात मरीज एक दिन में मिले थे।
यह जिले में एक दिन में सर्वाधिक रिकार्ड भी है। ऐसे में अब जिले में 59 संक्त्रस्मित हेो चुके हैं। जिसमें 26 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 31 एक्टिव केस हैं। जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस, वार्ड ब्वाय के अलावा 15 प्रवासी की रिपोर्ट पाजिटिव आते ही सनसनी फैल गई।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीएमओ डा. विनोद कुमार ने जिला अस्पताल, डाक्टर्स कालोनी के अलवा शेल्टर होम का निरीक्षण कर सैनिटाईज कराने के निर्देश दिए। सभी जगह निर्देश जारी किए गए है कि संक्त्रस्मितों से संपर्क में आए व्यक्तियों को बाहर नहीं निकलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें