फोटो-5- महिला की मौत के बाद रोती बिलखती मृतका की मां व अन्य महिलाएं। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग निवासी विवाहिता की जहर से मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। उन्हीं लोगों ने बेटी को जहर देकर मारा है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग गांव निवासी अनुभा (22) पत्नी रज्जू वर्मा ने रविवार की देर शाम जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन तत्काल सीएचसी ले गए। हालात गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
बताया जाता है कि अनुभा की शादी तीन साल पहले हुई थी। मायका राजापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में है। पिता की पहले ही मौत हो गई है। मां संपतिया ने बताया कि ससुराल वालों ने घटना की जानकारी नहीं दी। पड़ोसियों से रात करीब 12 बजे सूचना मिली। मृतका की एक बेटी भी है।
घटना के दो घंटे पहले मोबाइल पर बेटी ने उससे बात की थी। बताया कि पति प्रताड़ित करता है। उन्होंने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
फोटो-6- अनभा- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT