फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 जोड़े दांपत्य सूत्र में कल बंधेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कैंप सभाकक्ष में बैठक हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 16 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे शानदार तरीके से कराया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने पंडाल, खानपान, पार्किंग, शादी कार्ड, विवाह के लिए आचार्य, जोड़ों के लाने व भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था, पंजीकरण, वर व वधू पक्ष के परिजनों के बैठने आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि विकासखंड कर्वी में 25, नगर पालिका कर्वी में 2 वैवाहिक जोड़ों का मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसी प्रकार विकासखंड मानिकपुर 25, मऊ 25, पहाड़ी 20, नगर पंचायत राजापुर के 10 जोड़ें व विकासखंड रामनगर में 18 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को निर्देश दिए कि महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का कार्यक्रम शहीद स्थल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें