फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। थाना अंतर्गत शिवगंज मजरा रमपुरा गांव में आग से झुलसी महिला की मौत शनिवार को हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बरगढ़ थाने में मृतका के सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रमपुरा गांव की सपना मिश्रा (27) पत्नी विवेक शुक्ला के भाई कोठी जिला सतना मप्र निवासी राजकुमार मिश्रा पुत्र मदन गोपाल मिश्रा ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2015 में रमपुरा निवासी विवेक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बहन को दहेज की खातिर परेशान करते थे। बहन ने कई बार इसकी शिकायत भी की थी। 5 जनवरी को सपना घर में आग से जल गई थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले में थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि भाई की तहरीर पर ससुर राजेंद्र शुक्ला, सास सियादुलारी, जेठ अजय शुक्ला, जेठानी सभा शुक्ला पर रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें