फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनी व बजरंग स्पोर्टिंग ने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तहसील क्षेत्र के सुरौधा व पीपरौण में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मैचों में मोहनी व बजरंग स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीत। इससे पहले समाजसेवी अजय मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुरौंधा गांव में पहला मैच सुरौधा बजरंग स्पोर्टिंग क्लब और सहारा स्पोर्ट्स क्लब अहिरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने 64 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने आवश्यक रन 8 विकेट खोकर बना लिए। मैन ऑफ द मैच सनी निषाद को मिला। उधर, पीपरौण में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग में मोहिनी स्पोर्टिंग क्लब और ब्वाय स्पोर्टिंग क्लब राजापुर के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मोहनी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजापुर की टीम 100 रनों पर सिमट गई। मैच देखने वालों में बनारसी दास, शिवम शुक्ला, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें