फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई बरदहा तो गांव के बाहर रुकीं कई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही/मानिकपुर(चित्रकूट)। लगातार बारिश से अब नदी व नालों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने पर आस पास के दुकानदार व रिहायशी घरों के लोगों को चेतावनी जारी की गई है। मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी में उफान आने से आधा दर्जन गांव का संपर्क रात भर मुख्यालय से कटा रहा। कई बरात भी समय से गांव नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह रामघाट व आस पास मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कई दुकानदार तो अपने दुकान की सामग्री समेटने लगे। तहसीलदार संजय अग्रहरि व सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने सभी से सावधान रहने को कहा है। सतर्कता के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। मानिकपुर व आस पास के जंगल में हुई तेज बरसात के चलते बरदहा नदी में गुरुवार की देर शाम को उफान आ जाने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया। गुरुवार को तेज सहालग होने पर कई गांव में बरात आई थी जो बारिश व जलभराव के चलते गांव के बाहर रोकनी पड़ी। रात भर इंतजार के बाद कई बरात शुक्त्रस्वार को अपने गंतव्य पहुंचीं। तहसीलदार राजेश कुमार यादव ने स्थिति को देखते हुए लेखपालों को सतर्क कर दिया गया है ।
इन गांवों में खतरा
मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बरदहा नदी उफान के चलते गिदुरहा, चमरौहा, पयासी पुरवा, कुबरी, मऊ गुरदरी, करौहा, कल्यानपुर, जारौ माफी आदि गांव प्रभावित हो रहे हैं। वही मानिकपुर निही चरैया मार्ग मे बने रपटा के ऊपर पानी का बहाव तेज हो जाने से आवागमन अवरुद्ध रहा रात भर पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के चलते रानीपुर, निही चरैया, कुबरी, कल्यानपुर मे शादी समारोह शुक्रवार को हुआ। मानिकपुर के ऐंचवारा ओहन के चौराहे के पास जलभराव से वाहनों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

बारिश से ढहा घर
मानिकपुर। ग्राम पंचायत चुरेहकेशरूआ के केकरामार मजरा निवासी विद्या कोल पत्नी लवकुश का घर इस बारिश में ढह गया। गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश से घर की तीन दीवार ढह गई जिसमें गृहस्थी भी दब गई। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन सभी बाल-बाल बचे। अब इस घर के परिजनों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें