फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के इनामी की तलाश में लगी दो जिले की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग की तलाश के लिए अब दो जिले की पुलिस टीमें लगी हुईं हैं। चित्रकूट व सतना जिले के पुलिस अधीक्षक की संयुक्त वार्ता के बाद अलग अलग जंगलों में संभावित स्थलों पर डकैत के गैंग सदस्यों की घेराबंदी की जा रही है। फिलहाल तीसरे दिन भी अभी पुलिस के लिए राहत की बात कुछ नहीं है। चित्रकूट पुलिस ने पांच टीमें और सतना पुलिस ने दो टीमें जंगल में कॉबिंग के लिए उतारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और सतना एसपी धर्मवीर सिंह की वार्ता के बाद दोनों जिले की पुलिस टीमें मानिकपुर, बहिलपुरवा, रैपुरा, रामनगर, धारकुंडी, अनुसुइया जंगल व मारकुंडी के क्षेत्र में पुलिस टीमें तलाशी के लिए उतारी गई हैं। इसमें एसओजी, स्वॉट व पीएसी की टीम भी शामिल है। चित्रकूट जनपद के सटे मध्य प्रदेश के जंगलों तक पुलिस अपना जाल बिछा रही है। चित्रकूट के सर्विलांस प्रभारी श्रवण कुमार सिंह गौरी डकैत के मूवमेंट की जानकारी उन्हें मिनट- मिनट दे रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर के नेतृत्व में थाना रैपुरा पुलिस ने धौरहाई के जंगल, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण सिंह ने देशाह, महुलिया, चुरेह केसरुआ के जंगल, बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस व पीएसी बल ने अन्यपूर्णा के जंगल व मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोडिया चकला, गहरिका चुरेह केसरुआ के जंगल, सरैया चौकी प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने टीम के साथ गाडा कछार के जंगलों में सघन कॉबिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें