फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आम की डाल गिरी, दबने से किशोर की मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के तेंदुवा माफी गांव में सोमवार सुबह किशोर के ऊपर आम के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे उसकी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

तेंदुवा माफी निवासी अशर्फी लाल पटेल ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत सिंह (14) सुबह करीब सात बजे नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक आम के पेड़ की एक डाल टूट कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे बेटा डाल के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो चुकी थी। उसके एक भाई और दो बहनों हैं। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन ने नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें