फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामघाट पर सजावट, अब भी दर्द झेल रहे मंदिर-मठ

Mon, 02 Nov 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
02 सीकेटीपी-10-भरत मंदिर का क्षतिग्रस्त हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली मेले में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए धर्मनगरी को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रामघाट को चमकाने में जुटा है, लेकिन मठ-मंदिर आज भी मंदाकिनी की बाढ़ के जख्म झेल रहे हैं। कहीं मंदिर का मुख्य द्वार टूट हुआ है तो कहीं भवनों में गहरी दरारें हैं। अब तक संतों को नुकसान के लिए कोई सहायता नहीं मिली है।
रामघाट स्थित भरत मंदिर का कार्यालय, कथा स्थल, मुख्य दरवाजा और भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है। श्रद्धालुओं के ठहरने वाले कमरे टूटे पड़े हैं। महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने बताया कि बाढ़ से 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। सीएम के दौरे पर क्षतिग्रस्त मंदिर दिखाकर मदद मांगी थी, लेकिन सहायता के बजाय जर्जर भवन गिराने का नोटिस मिल गया।
विज्ञापन

वहीं निर्मोही अखाड़े में बाढ़ से 300 क्विंटल गेहूं, 100 क्विंटल चावल और 50 क्विंटल चना बह गया। भवनों में दरारें आ गई हैं। अखाड़े में रोज 200 से 300 साधु-संतों और जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था होती है। मेले में 100 से 200 लोगों के ठहरने का इंतजाम भी रहता है। महंत भरतदास महाराज ने कहा कि भारी नुकसान के बाद भी अब तक कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन

-
रामघाट के मंदिरों और मठों के पुनर्निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत काम कराया जाएगा। भविष्य में बाढ़ से नुकसान न हो, इसके भी इंतजाम किए जाएंगे।
अजय यादव, एसडीएम कर्वी

02 सीकेटीपी-10-भरत मंदिर का क्षतिग्रस्त हिस्सा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें