फोटो- 9- धर्मनगरी में भगवान मत्गयेंद्रनाथ स्वामी मंदिर में की गई पूजा व सजावट
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सोमवार से धर्मनगरी के मठ मंदिरों में भगवान के दर्शन किए जा सकेंगे। रविवार को मंदिर परिसरों में भव्य सजावट की गई है। कई माह बाद दर्शन को मंदिर खुलने से साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक दिन पहले से ही कामदगिरी परिक्रमा मार्ग व मंदिरों में चहल पहल देखी गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए इंतजाम किए गए।
रामघाट स्थित स्वामी मतगजेंद्रनाथ मंदिर, कामदगिरी प्रमुखद्वार, भरत मंदिर, जानकी मंदिर, पंजाबी भगवान आश्रम व अन्य मंदिरों में फूलों से सजावट की गई। रामघाट में नाविकों ने भी अपनी नाव सजा ली है। कामदगिरी प्रमुखद्वार के संत मदन गोपाल दास, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, भागवत पीठ के संत नवलेश दीक्षित ने कहा कि श्रद्धालु नियमों के आधार पर दर्शन करें।
खोही। दो माह से बंद चल रहे जिले के होटल, लॉज में रविवार को खोलने से पूर्व तैयारियां चलती रहीं। होटल मालिक अरुण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल व राजकुमार त्रिपाठी आदि ने कहा कि अभी व्यवसाय पूरी गति से नहीं चल पाएगा क्योंकि कोरोना के भय से श्रद्धालुओं का आगमन कम होगा। सावधानी भी जरूरी है।