फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनरेगा मजदूरों को खाना खिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के कर्वी ब्लाक के बनाड़ी और पहाड़ी ब्लाक के चकौंध गांव में कांग्रेस पदाधिकारियों मनरोगा मजदूरों को भोजन के पैकट बांट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रंजना बराती पांडेय ने कहा कि यह अभियान मजदूरों की जरूरत को देखते हुए समूचे जिले में चलाया गया है जो निरंतर अगले हफ्ते तक जारी रहेगा। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने का काम किया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णराज ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गरीबों की मदद करने से डरी योगी सरकार ने उन्हें जेल भेजा है। चकौंध गांव में मजदूरों के बीच मौजूद ग्राम प्रधान गज्जू प्रसाद फौैजी ने कहा कि मनरेगा योजना पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। जिससे महामारी के दौर में लोगों को गांव में ही रोजगार की गारंटी दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवा की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों की मदद हमेशा की है। इस अवसर पर अवधेश करवरिया, डॉ. राकेश वर्मा, ओपी गुप्ता, अवधेश पटेल, ओमप्रकाश, देव दिवाकर, विष्णु चौधरी व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें