फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से युवक की मौत, दादा और दोस्त घायल

विज्ञापन
फोटो 31 सीकेटीपी 26 रविकांत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर और मुहरवा पुल के बीच शनिवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके दादा और दोस्त घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नांदिन कुर्मियान गांव निवासी शशिकांत ने बताया कि भाई रविकांत (21) दादा राजकिशोर (55) और छीबों निवासी दोस्त आशीष कुमार (22) के साथ बाइक से सालिकपुर गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे लाैटते समय मुहरवा पुल के पहले पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। वहीं कार के टायर फट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रविकांत की हालत नाजुक देख दूसरे असपताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रविकांत के दादा राजकिशोर को सतना और दोस्त आशीष कुमार को कौशांबी जिले के मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हादत गंभीर है। परिजन ने बताया कि रविकांत (21) बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहा था और रविवार को कौशांबी में उसे परीक्षा देनी थी होनी थी। हादसे से चार भाई शशिकांत, दीपक, अभयकांत, विपिन और मां सुनीता देवी गहरे सदमे में हैं। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

फोटो 31 सीकेटीपी 26 रविकांत की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें