फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था, मंदाकिनी में लगाई डुबकी

विज्ञापन
फोटो 31 सीकेटीपी 36 रामघाट पर स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने रामघाट मंदाकिनी तट पर स्नान किया। उन्होंने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह से ही रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। दूर-दराज के जिलों व पड़ोसी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। परिक्रमा मार्ग पर जय श्रीराम और भगवान कामतानाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह शरबत, पेयजल और भंडारे की व्यवस्था की।
भीषण गर्मी के बीच सेवा कार्यों से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। पुलिस व प्रशासन की टीम प्रमुख धार्मिक स्थलों और परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रही। दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा और धर्मनगरी आस्था व श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें