फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला

Mon, 08 Jun 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी उदित नारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह हत्या करीब एक साल पहले हुई छेड़छाड़ के प्राथमिकी दर्ज का बदला लेने के लिए की गई थी। देर शाम पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सना पैंट बरामद किया है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक की नातिन से पड़ोसी उदित नारायण ने करीब एक साल पहले छेड़छाड़ की थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उदित नारायण जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वृद्ध ने अपनी नातिन की शादी तय कर दी थी। नातिन को अपने होने वाले पति से बातचीत करते देख उदित नारायण को खुन्नस हुई। पिता द्वारा शादी तय कराने से भी वह जलता था। इसी खुन्नस के चलते उसने सोते समय वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था।



पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली। कड़ाई से पूछताछ करने पर उदित नारायण ने घटना का कारण बताया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें