फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु छोड़ अन्य दुकाने पहले की तरह रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से मिलने वाली छूट को लेकर सोमवार की सुबह से ही जिले में कई तरह की भ्रांतियां रहीं। शहर समेत मानिकपुर, बरगढ, मऊ, राजापुर, पहाड़ी व सीतापुर में दुकानदार दुकान खोलने निकल पड़े। कई स्थानों पर खूब चहल पहल रही। लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन होने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर दुकानें पहले की तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि कृषि कार्यों, खनिज में खनन की छूट के साथ उसको लाने ले जाने की छूट रहेगी। जिले में हो रहे विकास कार्य सिंचाई, एक्सप्रेस-वे, मनेगा, पेयजल सहित कार्य शुरू होंगे। वित्तीय लेनदेन वाली संस्थाएं खुलेंगी। औद्योगिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। पशुओं के आहार बनाने वाले कारखाने खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। ग्राहक सेवा केंद्र खुलेंगे। स्वास्थ्य की सेवाएं पहले की ही तरह खुली रहेंगी। बताया कि जिन दुकानों के खोलने पर पहले प्रतिबंध था वह यथावत जारी रहेगा। ई रिक्श, आटो नहीं चलेंगे। आवश्यक कार्य के लिए जाने पर बाइक में मात्र एक व्यक्ति रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी जिले में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया गया है। लॉकडाउन के समय बनाए नियमों का सभी लोग पालन करें। ताकि सभी का जीवन सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें