फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह पर सोमवार को 14 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। वहीं, कोटा, राजस्थान से चित्रकूट लौटे तीन और छात्रों को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके अभिभावकों के साथ गांव भेजा गया। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। हालांकि जांच को पहले भेजी गई 24 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में सुबह से लॉकडाउन में छूट को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही। सुबह से कई जगह की दुकानें खुल गईं। सरकारी कार्यालय खुले, लेकिन चहल पहल नहीं दिखी। वहां एक चौथाई कर्मचारी नहीं आए। गल्ला मंडी खुली। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहले दिन मंडी खुली है। मंडी में मसूर व सरसों का 125 बोरों का व्यापार हुआ है। धीरे धीरे व्यापार में तेजी आएगी।
डीएम, एसपी ने देखा शेल्टर होम का हाल
डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने जिले में लॉकडाउन हाल देखने शहर में निकले। दोनों अफसरों ने ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार कर्वी, शंकर बाजार, गल्ला मंडी समेत कई स्थानों का भ्रमण कर लोगों से घर में रहने की अपील की। कहा कि आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराई जा रही है। घरों पर ही रह कर ही जरूरी सामान मंगाएं। अफसरों ने राजकीय गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में ठहरे लोगों से खानपान एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

बीडीओ ने बैठक की
सभी ब्लॉक सभागारों में बीडीओ ने प्रधान व सचिव के साथ बैठक कर मनरेगा के काम शुरू करने की योजना बनाई। सभी सचिवों को मास्क का गांव में वितरण करने को कहा गया है। बताया गया कि जिले में समाजसेवी व व्यापारी वर्ग जरूरतमंदों को राहत सामग्री व मास्क का वितरण कर रहे हैं।
दोपहर में बंद हो गया काम
भरतकूप क्षेत्र के क्रशर उद्योग की मशीनें सोमवार को चालू हुईं। पहाड़ों में पत्थर तुड़वाने का काम कराया गया, लेकिन दोपहर होते ही बंद हो गया। क्रशर मालिकों व पटटाधारकों का कहना है कि वाहन चालक व मजदूर दूर-दराज के गांवों में रहते हैं। वह सब आ नहीं पाए हैं। इससे काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। साथ ही लॉकडाउन के चलते वाहनों का आवागमन न होने से तीन मई तक बालू, पत्थर व गिटटी की आपूर्ति बाहरी जिलों नहीं हो पाएगी। जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के खनन का काम करने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन मजदूर न आने से पहले दिन महज औपचारिकता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें