mahila sipahi ne fanshi lagayee
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। नयागांव थाने में तैनात महिला सिपाही ने अज्ञात कारण के चलते शुक्रवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी ने परिजनों को सूचना दी।
रींवा जिले के सिरमौर थाना शाहपुर निवासी महिला सिपाही श्रुति सिंह (25) नयागांव थाने में कंप्यूटर आपरेटर का काम देख रही थी। वह कई दिनों से बीमार थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहतीं थी। नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि वह थाने के बाहर एक मोहल्ले में अपनी नजदीकी बड़ी बहन व एक अन्य महिला सिपाही के साथ किराये के कमरे में रहती थी। शुक्रवार की रात को कमरे में बहन व अन्य सिपाही सो रही थीं, उसी दौरान वह बाहर निकली और बरामदे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह बहन जागी तो फंदे से लटका देखा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर देर शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव अपने साथ गांव ले गए हैं।