सरकारी कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर में एक और कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित प्रवासी युवक है। संक्रमित के घर के आसपास सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग कराई गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 112 हो गई है। एक्टिव केस 12 हैं। डीएम शेषमणि पांडेय ने सीएमओ और एसडीएम के साथ हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों को जरूरत की चीजें मुहैया कराई जाएं।
शुक्रवार को दो सरकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने राजापुर तहसील और बीएसएनएल कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग कराई थी। दोनों कार्यालयों के परिसर सैनिटाइज कराए गए थेे। इन कार्यालयों के कर्मचारियों और पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को 15 सैंपल की रिपोर्ट आई है। प्रवासी युवक पॉजिटिव मिला है। 250 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 10010 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 7729 की रिपोर्ट आ चुकी है।