सदर कोतवाली क्षेत्र के भुइहरीमाफी व पहाड़ी के पचोखर गांव में चोरों ने छह घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिसे ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भुइहरी गांव में बुधवार रात को गांव के अवधेश कुमार, उमाशंकर, मइयादीन व राजाराम के घरों को निशान बनाते हुए चोरो ने खंगाला। अवधेश के घर से दस हजार नकदी समेत करीब एक लाख के जेवरात, उमाशंकर के घर से लगभग एक लाख की नकदी, जेवरात चुरा ले गए। मइयादीन के घर का ताला तोड़ा तो वहां कुछ नहीं मिला। राजाराम के घर का ताला तोड़ने पर भूसा होने के चलते वापस चलते बने।
गुरुवार को सवेरे जब घरों में बिखरा सामान देखा तो गृहस्वामियों के होश उड़ गए। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने की बात सुनकर लोग दहशत में रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। इसी क्रम में पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में चोरी होने की सूचना मिली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह से बात करने पर बताया कि सूचना मिली है पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पूरा विवरण अभी नहीं मिला है।
इधर, कई दिनों से पड़ रही कडाके की ठंड के चलते रजाईयों में लोग दुबक जाते हैं। ऐसे में चोरों को पौबारह हो जाती है।