फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरइरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रणाम न करने पर थाना क्षेत्र के औदहा निवासी रामकिशोर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल की इलाज दौरान मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

औदहा निवासी जगतपाल कोटार्य ने बताया कि 17 नवबंर को उसके पिता रामकिशोर घर के बाहर चारपाई में बैठे थे। इसी बीच गांव के पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी निकले तो पिता ने उनसे राम-राम किया। इससे नाराज पप्पू ने कहा कि उसे पायलागी (प्रणाम) क्यों नहीं किया और फावडे़ से उस पर हमला कर दिया था।
इलाज के दौरान 25 दिसंबर बुधवार को मौत होने पर उसने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दो बार पुुलिस टीम गांव गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस सुरक्षा में मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें