फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की टोली गरीबों को बांट रही भोजन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मानिकपुर(चित्रकूट)। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह पटेल, समाज सेवी प्रशांत तिवारी, विपिन सिंह ने गांवों में जाकर गरीबों को भोजन के पैकेट बांटे। मानिकपुर में अपनी रसोईं के माध्यम से युवकों की टोली लगातार वार्ड में जाकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांट रही है। जिला मुख्यालय में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ गोलू व धर्मचंद्र कम्युनिटी रसोई के माध्यम से भोजन बांट रहे हैं। समाजसेवी विष्णु गुप्ता के साथ रामेंद्र सिंह, शैलेंद्र गुप्ता व मनोज वर्मा ने राहगीरों को चाय व बिस्कुट बांटा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी चाय पिलाई। जनउद्योग व्यापार संगठन के शानू गुप्ता की टीम ने भी जरूरतमंदों को भोजन सामग्री बांटी।
विज्ञापन

जिले के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कामदगिरी परिक्र मा मार्ग पर प्रतिदिन बंदरों को चना खिला रहे हैं। इसके अलावा मजदूरों के परिवारों को भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने वाल्मीकि आश्रम में जाकर बंदरों को चने व खीरा खिलाया।
रुक्मिणी सेवा संस्थान ने प्रताप स्नेक्स लिमिटेड व जय मां काली एजेंसी की मदद से गरीबाें की बस्ती में 72 परिवारों को अनाज बांटा। जिले के वाल्मीकि आश्रम स्थित परिसर में बंदरों को समाज सेवी नीरज मिश्र, देवेंद्र पांडेय, सौरभ मिश्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें