फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लाइनमैन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 18 सीकेटीपी 30 घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
फोटो 18 सीकेटीपी 30 घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

फोटो 18 सीकेटीपी 31 घटना के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद
फोटो 18 सीकेटीपी 32 शिवशंकर फाइल फोटो। आर्काइव।
- परिजनों ने एसआई पर लगाया धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भटरी के नंदू पुरवा में शनिवार को बिजली लाइनमैन ने गांव के बाहर पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक दारोगा पर जेल भेजने की धमकी का ऑडियो वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नंदू पुरवा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका बेटा शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुआ बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी से घर लौटा और कुछ देर बाद नित्य क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो गांव और आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार को राहगीरों ने सूचना दी कि पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उसके बेटे का था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, थाना प्रभारी राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, पहाड़ी निशिकांत राय मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतारने की तैयारी में थी कि परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोक दिया। काफी समझाने के बाद परिजन राजी हुए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

-
वायरल ऑडियो में धमका रहे दरोगा
पिता राजेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरधुआ थाने के एक उपनिरीक्षक ने शिवशंकर को फोन पर धमकी दी थी। वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक कह रहे हैं कि उसके दिन पूरे हो गए हैं और उसे रगौली जेल भेजा जाएगा। उन्होंने गाली-गलौज भी की और कहा कि वह खुद उसे गिरफ्तार करेंगे। पिता का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण शिवशंकर ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया। उन्होंने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फोटो 18 सीकेटीपी 30 घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो 18 सीकेटीपी 30 घटना के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें