चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने तहसील मानिकपुर में फुटकर उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिया। तीन संदिग्ध उर्वरक के नमूने भी लिए।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि सुभाष बीज भंडार, शुभी खाद-बीज भंडार और रामनगर आयल सीड प्रोड्यूसर कंपनी लि. के अभिलेख पूरे नहीं मिले। निर्देशों के बाद भी स्टॉक बोर्ड नहीं लगाया था। इसी कारण लाइसेंस निलंबित किया है।
निरीक्षण के दौरान तीन संदिग्ध उर्वरक नमूने भी लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त रामपुर, कल्याणपुर समिति का भी निरीक्षण किया गया। वहां सचिव को निर्देश दिया कि मानक एवं नियमानुसार उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराया जाए।