फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दीपावली मेले में जर्मन बच्ची ने बोला जय कामतानाथ

Sat, 07 Nov 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
06 सीकेटीपी-10-भैरो घाट में बना पीपा पुल। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी की भव्य सजावट व दीपावली मेले की रौनक विदेशियों को भी आकर्षित कर रही है। शुक्रवार को जर्मनी से आए राउल पत्नी काइयला व बेटी कुन्नो के साथ रामघाट पहुंचे। राउल ने बताया कि वह एक दिन पहले अयोध्या से चित्रकूट आए हैं।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान बेटी कुन्नो ने पहले हेलो कहा और फिर जय कामतानाथ बोलकर सभी का दिल जीत लिया। स्थानीय ओंकार शास्त्री और पंडित दीनानाथ के अनुसार दीपदान मेले में एक से डेढ़ हजार विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। (संवाद)
-
दो महीने बाद फिर मंदाकिनी महाआरती की गूंज
चित्रकूट। 29 अगस्त में आई भीषण बाढ़ के चलते मंदाकिनी नदी के रामघाट स्थित आरती स्थल को भारी नुकसान पहुंचा था। आरती स्थल के साथ आयोजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बह गई थी और कई चीजें खराब हो गई थीं।
विज्ञापन

इसके चलते करीब दो महीने से महाआरती बंद थी। दीपावली मेले को देखते हुए आरती स्थल को दोबारा तैयार कराया है। मंदाकिनी सेवा समिति के व्यवस्थापक हरी मिश्रा ने बताया कि पहले दिन महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महाआरती अब दीपावली मेले के बाद भी लगातार जारी रहेगी। (संवाद)

पीपा पुल शुरू, पर रास्ता न मिलने से भटक रहे श्रद्धालु
चित्रकूट। दीपावली मेले को देखते हुए भैरों घाट पर पीपा पुल तो शुरू कर दिया गया, लेकिन राहगीरों को इसका रास्ता ही नहीं मिल पा रहा है।
मुख्य मार्ग से करीब पांच सौ मीटर अंदर पुल तक जाने का रास्ता बनाया गया है। मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। ऐसे में श्रद्धालु रास्ता भटककर टूटे हुए पुल के पास पहुंच रहे हैं।
बाढ़ के दौरान रामघाट से नयागांव हनुमान धारा को जोड़ने वाला पुल गिर गया था। इसके बाद 1.69 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण किया गया, लेकिन रास्ता न मिलने से परेशानी बनी है। गूगल मैप में टूटा पुल दिखाया जा रहा है और हनुमान धारा के लिए नौ से दस किमी का लंबा रास्ता बताया जा रहा है, जबकि पीपा पुल से यह दूरी महज दो से तीन किमी है।
गोरखपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पीपा पुल की जानकारी नहीं है। नायब तहसीलदार कमलेश सिंह ने बताया कि इसे दिखवाकर अपडेट कराया जाएगा। (संवाद)

40 लाख श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का खाका तैयार
चित्रकूट। मेले में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मेला क्षेत्र को आठ जोन और 22 सेक्टर में बांटकर 1779 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं 195 मजिस्ट्रेट भी व्यवस्था संभालेंगे।
शुक्रवार शाम को रामायण मेला परिसर में मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने स्नान घाटों, मंदिरों, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट और लाउड हेलर रखने, संदिग्धों पर नजर रखने और महिला, बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं की विशेष सहायता करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा में तीन कंपनी पीएसी, दो प्लाटून फ्लड कंपनी, एसडीआरएफ की एक टीम, दो डॉग स्क्वायड, एक बीडीएस टीम और पांच दमकल वाहन लगाए गए हैं।
इसके अलावा 22 एचएचएमडी और तीन चेकिंग टीमें भी तैनात रहेंगी। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एएसपी पीयूषकांत राय सहित सभी मेला ड्यूटी अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मध्य प्रदेश के रीवा के कमिश्नर शिलेंद्र सिंह और आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने दीपावली मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही परिक्रमा मार्ग स्थित महल मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज द्वारा हस्तलिखित रामचरित मानस का दर्शन अवलोकन किया। (संवाद)
-
40 टैंकरों से होगी जलापूर्ति
चित्रकूट। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जल संस्थान ने पेयजल की व्यवस्था की है। छह से 11 नवंबर तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए परिक्रमा मार्ग की विभागीय टंकियों की सफाई और रंगाई-पुताई कराकर चालू कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर 1000 लीटर क्षमता वाली 10 टंकियां भी लगाई गई हैं। इसके अलावा पार्किंग स्थलों, रैन बसेरों और प्रमुख मार्गों पर 35 से 40 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विभाग का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो और उन्हें परेशानी न उठानी पड़े। (संवाद)

मेले में डेरा डाले अघोरी, पंचायत में तय होंगी शादियां
चित्रकूट। धर्मनगरी में लगने वाले दीपावली मेले में सपेरा व अघोरी भी पांच दिनों तक डेरा डाले रहते हैं। सपेरों की एक बड़ी पंचायत भी यहां होती है, जिसमें अपने पुत्रों व पुत्रियों की शादी भी यहीं तय करते हैं।
सपेरे जहां श्रद्धालुओं को नाग दिखाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, वहीं दीपावली के दूसरे दिन धर्मनगरी के नयागांव स्थित मंदाकिनी नदी के किनारे इनकी पंचायत भी होती है। जहां यह अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी तय करते हैं।
प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ निवासी सपेरा रघुवंश ने बताया कि उनके यहां से 30 से अधिक सपेरा परिवार सहित आए हैं। अघोरियों ने भी डेरा डालना शुरू कर दिया है। यहां हर साल आते हैं। कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं। सागर जिले से आए अघोरी ने बताया कि यहां देश के कई जिलों से अघोरी आते हैं। (संवाद)

06 सीकेटीपी-10-भैरो घाट में बना पीपा पुल। संवाद- फोटो : credit

06 सीकेटीपी-10-भैरो घाट में बना पीपा पुल। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें