चित्रकूट। अमर उजाला की परीक्षा के तनाव परीक्षा विषयक कार्यशाला में शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शशिकला ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षाओं के महत्व समझाया। कहा कि छात्राओं को अपनी तैयारी और कमजोरियों का आकलन करने का अवसर प्रदान करती हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्राओं को उन विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कहा कि दिन भर लगातार पढ़ना प्रभावी नहीं होता, बल्कि निर्धारित घंटों में एकाग्रता से की गई पढ़ाई अधिक फलदायी होती है। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और इसे जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा मानने की सलाह दी। कार्यशाला में छात्राओं को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के महत्व के बारे में भी बताया गया। उन्हें सलाह दी गई कि वे उन प्रश्नों को पहले हल करें, जिनके उत्तर उन्हें अच्छी तरह आते हैं। कहा कि हाईस्कूल की परीक्षाएं छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और इसके बाद इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई आगे का मार्ग प्रशस्त करती है।
-
स्वस्थ मन, बेहतर प्रदर्शन : जीजीआईसी की प्रवक्ता राधा सिंह ने छात्राओं को परीक्षा से पूर्व स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के महत्व को समझाया। उन्होंने पर्याप्त नींद लेने, एक सुनियोजित अध्ययन कार्यक्रम बनाने और किसी भी प्रकार के अनावश्यक तनाव से बचने की सलाह दी। यदि कोई विषय समझने में कठिनाई हो, तो तत्काल शिक्षकों से संपर्क करने या विद्यालय आकर समाधान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, लेकिन जब यह तनाव का कारण बनती है, तो यह आत्मविश्वास, प्रदर्शन और समग्र मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, छात्राओं को परीक्षा के दौरान शांत, संतुलित और संगठित रहने की आवश्यकता है।
आयोजन में प्रवक्ता श्रुति पांडेय, विनीता गुप्ता, रश्मि बाजपेई ने भी योगदान दिया। विद्यालय की इंटरमीडिएट की छात्राएं रश्मि और ओजस्वनी ने संचालन किया।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-हिंदी में व्याकरण पर रखे विशेष ध्यान,
-रात में पढ़ने से अच्छा सुबह रिवीजन करें।
-अच्छी नींद ले ।
- कम समय में ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
-खुद पर भरोसा रखें, आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
फोटो 24सीकेटीपी-02-तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत्व करते आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह। संवाद
फोटो 24सीकेटीपी-02-तनावमुक्त परीक्षा कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत्व करते आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह। संवाद