चित्रकूट/मानिकपुर। जिले के मानिकपुर रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे धारकुंडी जंगल में एक तेंदुआ ने शुक्रवार को मवेशी को शिकार बनाया है। जिससे जंगल से सटे गांव के ग्रामीण सहमे हुए हैं। जंगल में तेंदुआ के घूमते हुए सोशल मीडिया में तस्वीर भी वायरल भी हो रही है।
वहीं, जंगल कटैया खुर्द व करौंदी गांव के आसपास भालू घूम रहा है। इससे ग्रामीण दहशत में है। कटैया खुर्द के ग्रामीण लवलेश यादव, सूरज पटेल ने बताया कि भालू गांव की सीमा भी कई बार देखा गया है। जिसके डर के कारण किसान खेत में काम करने नहीं जाते। धारकुंडी क्षेत्र के वनाधिकारी वीरेंद्र पांंडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुआ व भालू की तलाश में लगातार सर्चिंग कर रही है। (संवाद)