बरगढ़ में खो- खो प्रतियोगिता में शामिल गांव की महिलाएं ।
- फोटो : संवाद
बरगढ़ (चित्रकूट)। आरोहणम यूथ फेडरेशन ने विज्ञान फाउंडेशन एवं चाइल्ड फंड के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया। इवेंट में गांव के किशोर, किशोरी के अलावा महिलाओं ने कबड्डी, खो–खो, साइकिल रेस, क्रिकेट, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। कहा कि बच्चों को हर तरह के संकोच, शर्म और रुढ़ियों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। विज्ञान फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार, बीडीओ मऊ ओमप्रकाश यादव ने भी छात्र-छात्राओं को खेल भावना बढ़ाने के लिए कहा। गांव की महिलाओं ने कबड्डी व खो-खो की प्रतियोगिता में भागीदारी की। किशोरी कबड्डी में प्रेरणा बोझ विजेता एवं लक्ष्मी बाई तुरगंवा उपविजेता रहीं | किशोर वर्ग में राणा प्रताप जमीरा कॉलोनी विजेता व विवेकानंद अरवारी उपविजेता रही | खो-खो में दुर्गावती प्रथम व शारदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
साइकिल रेस में नीलम प्रथम, अंशू ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान अंबालिका को मिला। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साधना, दूसरे स्थान में अंजलि व तीसरा स्थान अर्चना ने प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में सत्यप्रकाश सत्या ने 17.8 फीट की छलांग लगाकर प्रथम, टाइगर ने 17.2 फीट पर दूसरा तथा 16 फीट में रमेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में करिश्मा को प्रथम, दिव्यांशी ने दूसरा तथा नेहा को तीसरा स्थान मिला। क्रिकेट में जमीरा गांव की टीम विजेता और तुरंगवा उप विजेता रही। शक्तिमान को मैन ऑफ द मैच, नौ विकेट चटकाने वाले ओमप्रकाश को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। पूरे प्रतियोगिता में क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायत के 200 किशोर, किशोरियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वनाधिकारी राजेंद्र नेगी, जिला प्रोबेशन विभाग से सौरभ और थाना प्रभारी बरगढ़ पंकज तिवारी रहे।