फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Mon, 16 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अधिवक्ता संघ भवन में जनरल हाउस की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की। संयुक्त सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि प्रशासन द्वारा मांगें न माने जाने के विरोध में अब अधिवक्ता 23 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। क्रमिक अनशन भी चलता रहेगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के रवैये से अधिवक्ताओं और वादकारियों में असंतोष है। मांगों के न मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। आम सभा में संतोष मिश्रा, सुशील मिश्रा, अमित यादव, लखनलाल चौधरी, उर्मिला, विनीत पयासी, केशव चंद्र द्विवेदी, भीमसेन मिश्रा आदि ने विचार रखे। क्रमिक अनशन में निर्भयराम, सुनील कुमार, दीपक तिवारी, मनोज त्रिपाठी, यतेंद्र बहादुर खरे शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें