फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किसान से हदबंदी के नाम पर रुपये लेने वाले कानून गो निलंबित

Sat, 20 Dec 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हदबंदी के नाम पर किसान से घूस लेने वाले कानूनगो को डीएम ने निलंबित कर दिया है। रुपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि राजापुर तहसील क्षेत्र के छीबो गांव निवासी गेंदेलाल से हदबंदी की फील्ड बुक के नाम पर एक हजार व लेखपाल के नाम पर पांच सौ या एक हजार रुपये की घूस लेने का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच तहसीलदार से कराई गई। जांच में मामला सही मिला तो दोषी मानते हुए कानूनगो राजेंद्र सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें