भौंरी। रैपुरा थाना अंतर्गत बघवारा गांव के कबरी के पुरवा में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह दोनों भाइयों ने चोरी की तहरीर थाने में दी है।
बघवारा गांव के कबरी के पुरवा निवासी माता प्रसाद मिश्रा व उनके भाई राजेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रात में चोर उनके घर की एक दीवार को तोड़कर अंदर घुस आए। नशीला स्प्रे का छिड़काव कर सभी को बेहोश कर दिया। आलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर व गृहस्थी का सामान भी ले गये। गृहस्वामियों ने गांव के ही युवकों पर चोरी का शक जताया है।
वहीं पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में भी कल्लू खा पुत्र हनीफ के घर से चोर 50 हजार रुपये ले गये। कल्लू ने बताया कि रुपये भाई के इलाज के लिए लाया था, गेहूं के बोरे के अंदर रखे थे।