फोटो- 13- रंजना द्विवेदी- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ थाना अंतर्गत परदवा गांव में एक महिला की मौत ससुराल में हो गई। मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज न मिलने के कारण हत्या कर दी गई। वहीं, ससुरालीजनों का कहना कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है।
परदवा गांव में सोमवार की देर रात्रि को रंजना पत्नी कल्लू द्विवेदी की घर में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी तबियत खराब होने पर अस्पताल लाने का प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना की जानकारी होने पर रैपुरा थाना अंतर्गत बघवारा गांव निवासी पिता कृष्णा औतार द्विवेदी बेटी के घर पहुंचे। इसके बाद मऊ थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह छह साल पहले किया था। दहेज न मिलने पर बेटी को मारा पीटा करता था।
कई बार उसने यह बात घर में भी बताई। उसकी हत्या कर जानकारी भी नहीं दी गई। पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो चुकी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ससुरालीजनों को जेल भेजा जाए। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया का कहना कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी।