फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण, कहा दो बार कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
फोटो- 7- पुलिस लाइन में यात्री शेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एसपी अंकित मित्तल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स में स्थापित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। कहा कि रोज क्वारंटीन कर्मियों की गणना और दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इसके बाद निर्माणाधीन सीपीसी (सेंट्रल पुलिस कैंटीन) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माण कर्मियों को निर्देशित किया कि कैंटीन का निर्माण जल्द करें। इससे जनपद पुलिस को उचित एवं सस्ते रेट पर सामग्री उपलब्ध हो सके। सरकारी कैंटीन के समीप चाय की दुकान के लिए कमरा निर्माण करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस रजनीश यादव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, पीआरओ वीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें