फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत, रुपये न होने से घर पर ले आए थे

विज्ञापन
फोटो- 11- घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट) बहिलपुरवा थाने के कैलहा गांव में घर के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर सास और देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना मऊ के बंबुरी निवासी इमरान ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल में गुरुवार को घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें कैलहा निवासी बहन शबीना बानो (28)पत्नी शफीक खां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसको जीजा शफीक खा इलाज के लिए प्रयागराज ले गया था। इलाज के लिए पैसे न होने पर जीजा अपने रिश्तेदार तरौहा निवासी मेंहदी हसन के घर ले आये थे। दो दिन घर में रखा गया, शनिवार रात को बहन की मौत हो गई।
इमरान ने आरोप लगाया कि शबीना की मौत की जानकारी मायके में नहीं दी गई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी। तहरीर में बताया कि घर के बंटवारे को लेकर बहन शबीना की सास हमिदुन निशा और देवर रफीक ने मारपीट की थी। महिला के चार पुत्रियां व एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष बहिलपुरवा जय शंकर सिंह ने बताया कि सास और देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें