खोही में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय की जमीन पर कुछ अराजकतत्वों ने कब्जा कर निर्माण शुरु करा दिया। रविवार को विवि के कुलसचिव ने नया गांव थाना प्रभारी को कब्जा हटवाने और आरोपियाें पर कार्रवाई कराने को पत्र लिखा।
प्रोफेसर ने बताया कि कुछ अराजकतत्व पहले भी विवि की कुछ भूमि पर कब्जा कर चुके हैं। इसका वाद न्यायालय में लंबित है। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर फिर कुछ लोगों कब्जा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कुलसचिव व अन्य कर्मचारियों ने इसका विरोध कर थाने में तहरीर दी। बताया कि अवैध कब्जा करने में राजनैतिक दल के लोग शामिल हैं। संवाद