राजापुर। थाना क्षेत्र के कछुवा पुल के पास निमंत्रण कर घर जा रहे मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
राजापुर थाना क्षेत्र के मलवारा गांव निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उसका पति राम सिंह कोरी (43) शनिवार को अलवारा गांव में रिश्तेदार के घर बाइक से निमंत्रण पर गया था। रात को वापसी के दौरान जैसे ही कछुवा पुल के पास बोड़ीपोखरी-राजापुर रोड में पहुंचा तो ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से भाग गया। नांदिन कुर्मियान गांव के प्रधान कैलाश सिंह ने जेब में मिले आईडी के जरिए सूचना दी। एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।