फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कृषक समृद्धि योजना व भारत टैक्सी सेवा शुरू

Wed, 23 Sep 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को दो बड़ी सहकारी योजनाओं की शुरुआत हुई। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया जिसका सजीव प्रसारण यहां देखा गया।
विज्ञापन

एलडीबी बैंक के जरिए छोटे किसानों को छह लाख तक का लोन महज छह प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा। सरकार ने 384 करोड़ का बजट रखा है, पांच साल में पांच लाख किसान लाभान्वित होंगे। भारत टैक्सी देश का पहला सहकारी राइड प्लेटफॉर्म है। इसमें ड्राइवर ही कंपनी का मालिक होगा जिससे सुरक्षित रोजगार मिलेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में बी-पैक्स पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें