चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित गल्ला मंडी परिसर की एकमात्र सब्जी मंडी की हालत बरसात के बाद बदतर हो गई है।
मंडी के मुख्य रास्ते से लेकर अंदर दुकानों तक जलभराव और कीचड़ पसरा है। बदबू के मारे यहां बैठना और खरीदारी करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में प्रवेश करने वाले रास्ते पर ही घुटनों तक पानी और फिसलन भरा कीचड़ है। किसी तरह अंदर पहुंच भी जाएं तो दुकानों के चारों तरफ गंदगी और जलभराव है।
इससे ग्राहक मंडी आने से कतरा रहे हैं, जिसका सीधा असर सब्जी विक्रेताओं की बिक्री पर पड़ रहा है। जलभराव के कारण डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
व्यापारियों और ग्राहकों में आक्रोश
शहर में यही एकमात्र सब्जी मंडी है। बरसात शुरू होते ही यहां कीचड़ और पानी भर जाता है। बदबू के कारण निकलना तक मुश्किल है। मंडी में खरीदारी करना मुश्किल हो रहा है। - अजय गुप्ता।
सब्जी रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन गंदगी और बदबू के कारण खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को मंडी के अंदर पानी निकासी के लिए बड़ी नालियों का निर्माण कराना चाहिए।- रमेश सोनी, पूर्व सभासद ।
वर्जन
प्रस्ताव भेजा गया
पानी निकासी के लिए बड़ी नाली बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फिलहाल छोटी नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है।- विनय सिंह पटेल, सचिव, मंडी।
फोटो न- 23 सीकेटीपी 21 सब्जी मंडी में जलभराव। संवाद
फोटो न- 23 सीकेटीपी 21 सब्जी मंडी में जलभराव। संवाद