फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल, दो दरोगा व पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जमीन के विवाद में ट्रैक्टर कोतवाली ले आने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाल सहित दो सब इंस्पेक्टर, पांच पुलिस कर्मी व चार ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना सीओ सिटी रजनीश यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत बनवारीपुर गांव के चंदन सिंह पुत्र शिवकुमार ने न्यायालय में मामला दायर कर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद में कोतवाली पुलिस टीम व एक परिवार के सदस्य जबरन उसका ट्रैक्टर ले आए थे। विरोध करने पर गाली गलौज किया। जान से मारने की धमकी दी थी। वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने 22 जून को कोतवाली गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इस मामले में अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट) के आदेश पर कोतवाल पंकज पांडेय, सब इंस्पेक्टर शिवपूजन यादव, विजय यादव, पांच पुलिस कर्मियों के अलावा भगवानदीन पटेल पुत्र भैरो पटेल निवासी कसहाई, अश्वनी पुत्र सीताराम निवासी कसहाई, नवल पटेल पुत्र रजऊ निवासी चकला राजरानी, ओम प्रकाश पुत्र रामनरायण निवासी चिल्ला माफी के खिलाफ धारा 395, 504, 506, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें