फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र के निवासी मानसिक रूप से परेशान

विज्ञापन
फोटो- 1- चित्रकूट जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस व वार्ड ब्वाय के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला अस - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी/रामनगर/मानिकपुर। गुरुवार को भी कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने पर चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। हॉटस्पॉट बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिए गए। अब जिले में 19 हॉटस्पॉट हैं। सील होने पर यहां के निवासी मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन

नया हॉटस्पॉट क्षेत्र अरछाबरेठी, खजुरिहा कला, सिरावल को बनाया गया है। वहीं बल्दाऊगंज में नए वार्ड में भी मरीज मिलने से यह इलाका भी सील कर दिया गया। फुलगंजी मोहल्ले के डाक्टरों व कर्मचारियों के लिए बनी कालोनी भी सील कर दी गई।
यह मोहल्ला पहले से भी हॉटस्पॉट क्षेत्र की श्रेणी में आता था। पहले शहर के रामपुरी मोहल्ला सहित मानिकपुर के दिलावर का डेरा, जमुनहाई, मऊ क्षेत्र के बरियारी कला, शिवरामपुर क्षेत्र के पथरौड़ी, सरैया, बरद्वारा, लूक, पतौड़ा, गढ़ीघाट, बरगढ़, जमीरा, बैहार सहित कु ल 19 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटव मरीज मिलने से यहां के निवासी परेशान हैं। घर से नहीं निकल रहे हैं। एक दूसरे से मोबाइल फोन से जानकारी लेते हैं। बल्दाऊगंज मोहल्ले के सभासद रमेश सोनी, राजेश सिंह, रोहित सोनी ने बताया कि घर के बच्चों का पढ़ाई मे मन नहीं लगता।
वहीं फुलगंजी निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि बारिश शुरू हो गई है। घर की छतों में भी नहीं जा सकते। ग्रामीण हॉटस्पॉट क्षेत्र के राजकुमार सिंह का कहना कि फसल बुआई का समय आ गया है। गांव सील होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें