फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तैयार की धान की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झमाझम बारिश से उत्साहित किसानों ने खेतों में धान की बेड़ तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रगतिशील किसान का दावा है कि 24 दिन में पौध तैयार हो जाएगी। इसकी खेतों में रोपाई करने पर कम समय पर फसल तैयार हो जाएगी। इस माह तक अच्छी बारिश भी होती रहती है। इससे सिंचाई की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी जब तक आने वाली रबी फसल के लिए खेत भी खाली जाएंगे।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा दिए गए हाईब्रिड बीज धान को 12 घंटे पानी में भिगाने के बाद 24 घंटे गोबर की खाद एवं ट्राइकोडर्मा के साथ दबाकर रखा गया। अंकुरण होने पर उचित खेत में गोबर की खाद पर्याप्त मात्रा में डालकर जल प्रबंधन कर धान की बेड तैयार करने के लिए अंकुरित बीजों को डाल दिया जाता है। जो 24 दिन बाद बेल तैयार हो जाती है। तैयार बेल को खेतों में रोपाई करने पर सितंबर माह में धान तैयार हो जाता है। दावा है कि जल्द नर्सरी तैयार करने से बरसात के समय का पानी भी मिलता रहेगा।
अच्छी होती है धान की फसल
चित्रकूट। उप कृषि अधिकारी निदेशक टीपी शाही ने बताया कि 24 दिन के अंदर धान की पौध तैयार होने पर अच्छी फसल होती है। इससे अधिक समय तक वाली पौध की फसल कम अच्छी होती है। बताया कि धान की फसल कम से कम 90 दिन में तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें